अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी सरकार में यूपी हो रहा बदहाल, अनाज देकर लोगों को बनाया जा रहा गुलाम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल रही है। जनता उससे बहुत निराश है। महंगाई चरम पर हैं सरकार के पास कोई ठोस योजना महंगाई रोकने की नहीं है। महंगाई तब रूकेगी जब किसान खुशहाल होगा। नौकरी रोजगार भी नहीं है। भाजपा रहेगी तो समस्या बढ़ेगी। भाजपा सरकार अनाज देकर लोगों को गुलाम बनाने का षडयंत्र कर रही है। सड़कों पर सांड़ों का आतंक है। भाजपा सरकार की सत्ता सन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद नहीं रहेगी।

सपा मुखिया ने आगे कहा कि लोक जागरण अभियान के अन्तर्गत समाजवादी प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि फिरोजाबाद में पार्टी नेताओं ने जो तमाम बातें बताई है इन बातों को पूरी ईमानदारी से अपने दिल और दिमाग में रखेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जमीन पर जनता के बीच बूथ स्तर तक इन बातों को पहुंचाने का काम करेंगे। हाल में लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बांदा, फतेहपुर के बाद फिरोजाबाद में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुए। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद शिविर में वे लोग दिख रहे हैं जिन्होंने रामजी लाल सुमन को लोकसभा में भिजवाया है। मेरे साथ साइकिल चलाई है, नामीनेशन कराया और जिताया भी है। वे भी है, जिन्होंने अक्षय को जिताया है। उन्होंने कहा कि भीड़ में लाल टोपी अनार के दानों जैसी दिख रही है।

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक भी जिला अस्पताल पिछले 7 वर्षों में नहीं बना है। जो मेडिकल कॉलेज हैं उनमें दवा, डॉक्टर नहीं है। शाहजहांपुर और फिरोजाबाद में समाजवादी सरकार में दो अस्पताल बने। फिरोजाबाद के अस्पताल में वही सुविधाएं है जो हमने दी थी। आज उसकी हालत खराब है। गरीब को इलाज नहीं मिल रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्प है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसान-व्यापारी परेशान है। अपराध चरम पर है। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बदहाल होता जा रहा है। संविधान और लोकतंत्र पर चोट की जा रही है।

नेताजी को याद करते हुए कहा कि आज हमारी जो भी पहचान है, नेताजी की वजह से है- अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि प्रारम्भ में नेताजी को याद करते हुए कहा कि आज हमारी जो भी पहचान है, नेताजी की वजह से है। गांव के गरीबों के लिए वे भगवान थे। उन्होंने अपने संघर्ष से भाजपा को रोककर रखा था। यह उनकी ताकत थी कि उन्होंने भाजपा से कड़ा मुकाबला किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि इंकलाब का अर्थ है परिवर्तन। भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों ने यह नारा लगाया था। आज परिवर्तन का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता में बैठे लोगों को सन 2024 के लोकसभा चुनाव में बेदखल करने के लिए ये इंकलाब है।

Related Articles

Back to top button