
भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम नेताओं में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीजेपी नेताओं की आपसी खींचतान से पार्टी के लक्ष्य को नुकसान हो सकता है। राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आपसी खींचतान का पत्र आया सामने आया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का पत्र सामने आया है। यूपी बीजेपी अल्पसंखयक मोर्चा कार्यकर्ताओं में असंतोष का भी पत्र में जिक्र किया गया है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को लेटर लिख यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली के दुर्व्यवहार की शिकायत की है। उन्होने बासित अली के व्यवहार को राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अशोभनीय बताया है। बासित अली की अध्यक्षता में यूपी में संगठन प्रतिदिन खराब होने का भी आरोप जड़ा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का आरोप है कि कई बार बैठक में बुलाने के बावजूद बासित अली नहीं पहुंचे,संगठन मंत्री से शिकायत करने के बाद अकड़ के साथ बैठक में बासित अली पहुंचे, पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब की पुण्यतिथि में आयोजित कार्यक्रम पर क्षेत्रीय अध्यक्ष उनका नाम लेना भूल गया था इसलिए क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक को गंदी गंदी गालियां दी।









