ओलंपिक में इस देश के पास सबसे ज्यादा मेडल, जानें भारत ने जीते कितने पदक

ओलंपिक का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जा रहा है। जिसके लिए 206 देशों के कुल 10,500 एशलीट हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें भारत के कुल 117 एथलीट शामिल हैं।

पेरिस ओलंपिक 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, जिसका आगाज 26 जुलाई से हो रहा है, जोकि 11 अगस्त तक चलेगा। इस बार ओलंपिक का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया जा रहा है। ओलंपिक के लिए 206 देशों के कुल 10,500 एशलीट हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें भारत के कुल 117 एथलीट शामिल हैं। हालांकि ओलंपिक खेल का इतिहास काफी पुराना है। इसे 1896 से खेला जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अभी तक ओलंपिक के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल किस देश ने जीते हैं और भारत ने कितने मेडल जीते हैं।

इस देश ने जीते सबसे ज्यादा मेडल

ओलंपिक के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले देशों में पहले नंबर अमेरिका का नाम शुमार है। बता दें अमेरिका ने अभी तक कुल 2,629 मेडल जीते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 1,061 गोल्ड, 830 सिल्वर और 738 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोई देश नहीं बल्कि एक संगठन का नाम USSR का दर्ज है। दरअसल USSR कई देशों का संगठन हुआ करता था, जिसका विघटन साल 1991 में हो गया। बते दें ओलंपिक खेलों में USSR ने कुल 1010 मेडल जीते हैं, जिसमें 395 गोल्ड, 319 सिल्वर और 296 ब्राॉन्ज मेडल शामिल हैं।

भारत के पास इतने मेडल

भारत ने ओलंपिक खेलों में अभी तक कुल 35 मेडल जीते हैं, जिनमें 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में रहा है। इस दौरान भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे। हालांकि पेरिस ओलंपिक में भारत के बढ़िया प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button