जंग के बीच अमेरिका ने रूस के सामने रखी पेशकश, कहा हमले रोके राष्ट्रपति पुतिन, हट जाएंगे प्रतिबंध

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग लगातार बढ़ती जा रही है। और रूस यूक्रेन में लगातार तबाही मचा रहा है। वहीं तमाम देश इस युद्ध को रोकने की कोशिशों में लगे हुए है। वहीं इस बीच अमेरिकी ने रूस से कहा है कि वह अगर यूक्रेन में युद्ध बंद कर देता है तो, अमेरिका उस पर लगाये गये प्रतिबंध हटा लेगा।

बता दे कि अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने बुधवार को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान अमेरिकी हवाई क्षेत्र से रूसी विमानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। बिडेन ने कहा  था कि, मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने और रूस को और अलग-थलग करने और उनकी अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डालने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे।”

उन्होंने आगे कहा था कि आज रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने में अमेरिका और कनाडा यूरोपीय संघ में शामिल हो गये। इसके साथ ही उन्होंने कहा, तानाशाहों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ती है। और यह जंग लोकतंत्र बनाम तानाशाही की है लेकिन हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं।

Related Articles

Back to top button