उत्तराखण्ड में गरजे अमित शाह, बोले- पहाड़ों पर रोहिंग्याओं को घुसाने का काम कर रही कांग्रेस…

आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा, कोरोना के बाद लॉकडाउन लगा, तो उसके बाद रोज कमाकर खाने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था। दुनिया चर्चा करती थी कि लोग कोरोना से ज्यादा भूख से मर जाएंगे। लेकिन मोदी सरकार करीब 2 साल से 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति दे रही है।

कांग्रेस पार्टी 70 साल के बाद कहती है कि चारधाम के चार काम करेंगे। अरे, अब बहुत देर हो चुकी है। सारे काम नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं। हरीश रावत जहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं, वहां से कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। लेकिन हरीश रावत जी को हारने की आदत है।

कांग्रेस देवभूमि का विकास नहीं कर सकती, ये तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। हरीश रावत कहते हैं कि हम मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे। भाजपा की सरकार ईगास की छुट्टी रखती है, हरीश रावत जी ने जुम्मे की छुट्टी रखी थी।

कांग्रेस ने नारा दिया है, चारधाम, चार काम। वो चारधाम, चार काम नहीं करेंगे, बल्कि आने के बाद चार दाम मांगने वाले खड़े हो जाएंगे। स्थानीय स्तर पर विधायक वसूली करेगा, मंत्री वसूली करेगा, मुख्यमंत्री वसूली करेगा, और चौथा दिल्ली में बैठने वाला परिवार भी वसूली करेगा।

कांगेस के लिए उत्तराखंड एक पर्यटन स्थल है, छुट्टियां बिताने ये लोग यहां आते हैं। हमारे लिए उत्तराखंड बाबा केदार और बद्री विशाल का स्थल है। हमारे लिए भारत की संस्कृति की आत्मा है ये देवभूमि। पहाड़ों के साथ, मां गंगा, यमुना के साथ हमारी श्रद्धा जुड़ी है।

कांग्रेस पार्टी 70 साल के बाद कहती है कि चारधाम के चार काम करेंगे। अरे, अब बहुत देर हो चुकी है। सारे काम नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं।हरीश रावत जहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं, वहां से कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। लेकिन हरीश रावत जी को हारने की आदत है।

कांग्रेस देवभूमि का विकास नहीं कर सकती, ये तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। हरीश रावत कहते हैं कि हम मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाएंगे।भाजपा की सरकार ईगास की छुट्टी रखती है, हरीश रावत जी ने जुम्मे की छुट्टी रखी थी।

कांग्रेस ने नारा दिया है, चारधाम, चार काम। वो चारधाम, चार काम नहीं करेंगे, बल्कि आने के बाद चार दाम मांगने वाले खड़े हो जाएंगे।स्थानीय स्तर पर विधायक वसूली करेगा, मंत्री वसूली करेगा, मुख्यमंत्री वसूली करेगा, और चौथा दिल्ली में बैठने वाला परिवार भी वसूली करेगा।

कांगेस के लिए उत्तराखंड एक पर्यटन स्थल है, छुट्टियां बिताने ये लोग यहां आते हैं। हमारे लिए उत्तराखंड बाबा केदार और बद्री विशाल का स्थल है। हमारे लिए भारत की संस्कृति की आत्मा है ये देवभूमि। पहाड़ों के साथ, मां गंगा, यमुना के साथ हमारी श्रद्धा जुड़ी है।

Related Articles

Back to top button