सहारनपुर मीट प्लांट में अमोनिया गैस लीक, 14 महिला कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक मीट प्रोसेसिंग प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने से 14 महिला कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को ...

UP Ammonia Gas Leak: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक मीट प्रोसेसिंग प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने से 14 महिला कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक मीट प्लांट में मंगलवार दोपहर अमोनिया गैस लीक होने की घटना सामने आई। हादसे के बाद प्लांट में काम कर रही कई महिला कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी, घबराहट और चक्कर आने की शिकायत हुई।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि अमोनिया गैस लीक होने से 14 महिला कर्मचारियों की तबीयत खराब हुई, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि आलम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में गैस लीक की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमोनिया गैस के रिसाव से 14 महिला कर्मचारियों की हालत बिगड़ी थी।

प्रभावित कर्मचारियों में शकीरा, अमरीन, नसरीन, गुलशन, रुखसार, निशा, मिस्बा, शिरीन, फामिना और समरीन सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। सभी को प्लांट प्रबंधन की ओर से नजदीकी हरि अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ कर्मचारियों को गंभीर लक्षणों के चलते आईसीयू में भर्ती किया गया था।

अधिकारियों के अनुसार सभी प्रभावित कर्मचारी अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। घटना के बाद मीट प्रोसेसिंग प्लांट में काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन और संबंधित विभागों ने गैस लीक के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button