
डिजिटल स्टोरी- देशभर में बीते कुछ दिनों में महिलाओं के साथ हैवानियत की कई खबरें सुनने को मिली….महिलाओं के साथ हो रही दरिंदगी पर यहीं सवाल उठ रहा है आखिर महिलाओं के साथ ऐसी वारदातें बढ़ क्यों रहीं हैं? क्या आज के समय में महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित हैं भी????…..कोलकाता में हुई रेप और मर्डर की घटना से महिलाओं में डर का माहौल तो बन ही गया है…..दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा होने के बाद से तो बवाल मच गया है.वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने के बाद छात्राओं ने हंगामा शुरु कर दिया….हंगामे से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.यह मामला गुडलावलेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का है…..
दरअसल,गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरे को फिट करने वाला,,कॉलेज बीटेक फाइनल ईयर का स्टूडेंट ही निकाला,और ये मामला ऐसे उजागर हुआ कि कॉलेज के ही कुछ चैट ग्रुप पर उन वीडियोज को शेयर किया गया था.जब छात्राओं को इस बारे में पता चला, तो उनके दिमाग में यहीं आया कि आखिरी बार उन्होंने वॉशरूम का इस्तेमाल कब किया था…क्या उनका भी कोई वीडियो किसी ग्रुप पर शेयर, तो नहीं कर दिया गया है.
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने कॉलेज बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के फोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी हिडन कैमरे से रिकॉर्ड वीडियो को बेचा जा रहा था. पुलिस के अनुसार, अभी तक 300 फोटो-वीडियो लीक हो चुके हैं. इसी बीच मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाने में कॉलेज की एक लड़की ने आरोपी विजय की मदद की है. हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक लड़की का नाम नहीं बताया गया है. पर दावा ये भी किया जा रहा है कि आरोपी विजय की गर्लफ्रेंड ने ही कैमरा छुपाया था.
दूसरी ओर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के गुड्लावल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाए जाने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं.
पर इस मामले को देखते हुए फिर सवाल यहीं है कि देश में महिलाओं की अस्मिता के साथ जिस तरीके से खिलवाड़ किया जा रहा है. उस पर आखिर कब रोक लगेगी. ट्रायल रुम जैसी जगहों पर तो महिलाओं को अक्सर कहा जाता है कि सोच समझ के जाए…पर अब जहां पर पढ़ने जा रही है,..परिवार वाले लाखों रुपए देकर हॉस्टल में रहकर बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं….अब वहां पर भी बदतर हालात है….तो साफ जाहिर हो रहा है कि कितनी ज्यादा दुदर्शा है…..









