चुनाव आयुक्तों के नियुक्ति पर लग सकती है मुहर, PM मोदी की अध्यक्षता में होगी चयन समिति की बैठक

इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और सेवा शर्त कानून 2023 के मुताबिक समिति दो नामों पर मुहर लगाएगी...

चुनाव आयोग में खाली चुनाव आयुक्तों के पदों से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरुवार यानी 14 मार्च को इन पदों पर नई नियुक्ति हो सकती है। ये दोनों ही पद चुनाव आयुक्त अरुण गोयल और अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति के बाद से खाली हैं।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और सेवा शर्त कानून 2023 के मुताबिक समिति दो नामों पर मुहर लगाएगी, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी हैं। इसके बाद चयन समिति की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों नए सदस्यों की नियुक्ति करेंगी। यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है कि नियुक्तियों की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद नए कानून के तहत की जाने वाली ये पहली नियुक्तियां होंगी।

एक बार जब ये पद भर जाएंगे उसके बाद चुनावी तारीखों की घोषणा की जाएगी। ऐसे में खबरों की मानें तो 16 या 17 मार्च को लोकसभा चुनावों की घोषणा की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक इन पदों के लिए वरिष्ठ नौकरशाह तरुण बजाज, यूपी के मुख्य सचिव रहे दुर्गा शंकर मिश्र, विनी महाजन, अमिताभ कांत के अलावा UIDAI योजना के पूर्व प्रमुख राजेश भूषण का नाम भी चर्चा में है।

Related Articles

Back to top button