अयोध्या दीपोत्सव 2021 :राम नगरी में 12 लाख दीये जलाकर, योगी सरकार कायम करेगी नया रिकॉर्ड…

3 नवंबर को राम की नगरी अयोध्या में पांचवे दीपोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में प्रशासन पुरी तरह से जुट गया है। इस बार योगी सरकार दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या नगरी में 12 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड कायम करेगी। इस आयोजन को देखने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की एक टीम अयोध्या में होगी। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीए को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा।

दीपोत्सव 2021 का आगाज हो गया है। यह कार्यक्रम पांच दिन तक चलेगा। पहले दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दीपावली की पूर्व संध्या पर तीन नवंबर को मुख्य आयोजन है जिसमे प्रदेश के हर गांव से आने वाले पांच मिट्टी के दीये अयोध्या को रोशन करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों को यह सुनश्चिति करने को कहा गया है कि राज्य के 90 हजार से अधिक गांवों में से प्रत्येक से पांच मिट्टी के दीपक समय पर अयोध्या पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी ने वर्ष 2017 में पहली बार दीपोत्सव का आयोजन किया था। दीपोत्सव की शुरुआत 51 हजार दीयों से हुई थी। वर्ष 2019 में 4,04,226 मिट्टी के दीयों, वर्ष 2020 में 6,06,569 मिट्टी के दीयों को सरयू के तट पर जलाया गया था। इस बार सीएम योगी ने पहले ही घोषणा की थी कि अयोध्या में इस बार के दीपोत्सव में 12 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। सरयू के तट पर रामायण की गाथा को भी अमर बनाया जाएगा। साथ ही, ‘लेजर लाइट’ में भव्य रामायण का ‘हेरिटेज’ तरीके से शो दिखाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button