प्रदेश के बाराबंकी में शिक्षा देने वाला स्कूल पहलवानी का अखाडा बन गया हैं। स्कूल की सहायक शिक्षिका और प्रधानाध्यपिका के झगड़े का मामला सामना आया हैं। सहायक शिक्षिका ने प्रधानाध्यापिका को क्लास रूम में जमकर पीटा। लोगों ने बताया की सहायक शिक्षिका बच्चों को अनावश्यक पीटा करती हैं।
मारपीट का वीडियो वायरल
इन घटना के बाद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आज फिर सहायक अध्यापिका बच्चों की पिटाई कर रही थी। स्कूल में मौजूद प्रधानाध्यापिका ने जब उन्हें रोका तो वह प्रधानाध्यापिका का ही गला पकड़कर उनकी पिटाई करने लगी। सहायक अध्यापिका की पिटाई से स्कूल की प्रधानाध्यापिका बेहोश हो गई। स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने मामले को किसी तरह शांत किया।
प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापिका के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की हैं। विद्यालय में मौजूद एक शिक्षक ने मारपीट के का एक वीडियो बनाया था। जो अब वायरल हो रहा हैं।
ये है पूरा मामला
बाराबंकी जिले के विकासखंड देवा क्षेत्र में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक का कंपोजिट विद्यालय है। रिपोर्ट में एक नियुक्त प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापिका नेहा रस्तोगी पर पिटाई करते हुए जान से मारने का आरोप लगाया है। प्रधानाध्यापिका ने आरोप लगाया है कि सहायक अध्यापिका नेहा रस्तोगी अक्सर स्कूल में अनावश्यक बच्चों को मारते पीटते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है।