आवास पर बैरिकेडिंग…अखिलेश ने किया पोस्ट, जुबानी हमला करते हुए बोले- भाजपा ने अमन-चैन के रास्ते रोके…

इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है. भाजपा ने श्रद्धांजलि के रास्ते रोके हैं. भाजपा ने PDA के रास्ते, सौहार्द के रास्ते रोके हुए है.भाजपा ने अमन-चैन के रास्ते रोके हैं.

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर पर पुलिस फोर्स तैनात है. अखिलेश यादव के घर सहित पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

इसी पर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश ने कहा कि हमारे निजी आवास पर बैरीकेडिंग की गई है.

इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीक है. भाजपा ने श्रद्धांजलि के रास्ते रोके हैं. भाजपा ने PDA के रास्ते, सौहार्द के रास्ते रोके हुए है.भाजपा ने अमन-चैन के रास्ते रोके हैं.

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि भाजपा ने संविधान और आरक्षण के रास्ते रोके. भाजपा ने किसानों के रास्ते रोके हैं. भाजपा ने नारी-सम्मान के रास्ते रोके हैं.भाजपा ने युवा-विकास के रास्ते रोके हैं.

भाजपा ने नौकरी और कारोबार के रास्ते रोके है.भाजपा ने पेंशन, शिक्षामित्रों के रास्ते रोके हैं. भाजपा ने शिक्षक भर्ती के रास्ते रोके हैं .भाजपा ने सामाजिक न्याय के रास्ते रोके हैं.भाजपा ने स्वतंत्रता के रास्ते रोके हैं.भाजपाई हमेशा स्वतंत्रता-सेनानियों के विरोधी रहे है. जन-जन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा.

Related Articles

Back to top button