गाजीपुर सीट का रण: पारस नाथ राय ने अफजाल अंसारी पर किया जुबानी वार, मुख्तार को बताया आतंकवादी

ये सीट पूर्वांचल की हॉट सीट मानी जाती है.बता दें कि गाजीपुर के साथ-साथ पड़ोस के बलिया, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी जैसे जिले में भी अंसारी परिवार का प्रभाव माना जाता है.

गाजीपुर- लोकसभा चुनाव का रण अब अपने अंतिम दौरे में है.अब चुनावी जंग और ज्यादा रोचक हो गया है. अंतिम रण में गाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चल रही लड़ाई बेमिसाल होने वाली है.

यहां का मुकाबला बीजेपी, सपा और बसपा के बीच ही है.इसी चुनावी दौर में बीजेपी के पारसनाथ राय, सपा के अफजाल अंसारी के बीच जुबानी जंग भी खूब देखे को मिल रही है.

इसी कड़ी में एक मंच से गरजते हुए बीजेपी प्रत्याशी पारस नाथ राय ने भोजपुरी में चुनावी भाषण दिया. अपने इस भाषण में मुख्तार अंसारी और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी पर जमकर हमला बोला, और उन्होंने मुख्तार को आतंकवादी बताते हुए कहा कि मुख्तार के मरने पर गाजीपुर की जनता ने राहत की सांस ली है.एक हत्यारा धरती से उठा है.

इस बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से गाजीपुर प्रदेश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट है. गाजीपुर में 2024 में 20 लाख 74 हजार 883 मतदाता हैं.पूर्वांचल की इस सीट पर एकछत्र राज्य कभी किसी पार्टी का नहीं रहा है.ये सीट पूर्वांचल की हॉट सीट मानी जाती है.बता दें कि गाजीपुर के साथ-साथ पड़ोस के बलिया, मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी जैसे जिले में भी अंसारी परिवार का प्रभाव माना जाता है.

गाजीपुर लोकसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर यादव और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है.यहां पर करीब 3.50 लाख यादव है तो करीब 2 लाख मुस्लिम मतदाता है. इसके अलावा दलित मतदाताओं की संख्या 3 लाख है. और राजभर और कुशवाहा मतदाता 1-1 लाख के करीब है. स्वर्ण जाति के मतदाओं की बात करें तो उनकी संख्या 2 लाख के करीब है.

खैर गाजीपुर के सियासी रण में कौन अपना दमखम दिखाने में कामयाब हो पाएगा,ये तो चुनावी नतीजों के बाद ही पता चलेगा.

Related Articles

Back to top button