
दिल्ली- आज का दिन NDA पार्टी के लिए बहुत ही ज्यादा अहम है. आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह से पहले अटल स्मृति स्थल पहुंचे.

नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया.मोदी ने शपथ से पहले वाजपेयी को नमन किया है.मोदी ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की है.
वे आज शाम 7:15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.

इसी के साथ मोदी राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे थे.

वहीं नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह से पहले रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत की कलाकृति बनाकर उनका अभिनंदन किया.









