भर-राजभर जाति को मिलेगा एसटी का दर्ज, ओपी राजभर ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद किया बड़ा ऐलान !

एनडीए में शामिल होने के बाद सुभासपा प्रमुख ने अपने दोनों पुत्रों के साथ सीएम योगी से मुलाकात की. सीएम से मुलाकात के बाद ओपी राजभर ने भर-राजभर जाति को एसटी का दर्ज मिलने की बात कही है.

लखनऊ; एनडीए में शामिल होने के बाद ओपी राजभर ने अपने दोनों पुत्रों के साथ सीएम योगी से मुलाकात की. 5 केडी में हुई इस मुलाकात के बाद ओपी राजभर ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी. राजभर ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम योगी से मुलाकात के बाद भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा ( इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश का पालन) के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने पर सहमति है.

राजभर ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘NDA में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाक़ात हुई. चर्चा के दौरान भर/राजभर जाती को अनुसूचित जनजाति का दर्जा( इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश का पालन) के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने पर सहमती. जनकल्याण के मार्ग पर चलते हुए योगी जी ने उत्तर प्रदेश को उन्नति की जो ऊँचाइयाँ दी हैं. वह निश्चित रूप से अभूतपूर्व है.

Related Articles

Back to top button