Bharat Samachar: कड़कड़ाती ठंड में बागपत से शुरू हुई यात्रा, समर्थको में दिख रहा गजब का उत्साह

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडू के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक यह यात्रा 10 राज्यों से गुजरते हुए करीब 2800 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। इसी महीने यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज चौ.चरणसिंह की कर्मभूमि बागपत पहुंचेगी। बागपत के मवी कला गांव में राहुल रात्रि में विश्राम करेंगे। आज दिनभर बागपत भ्रमण के बाद यात्रा शामली रवाना होगी। शामली से यात्रा के हरियाणा जाने का कार्यक्रम मिला है। राहुल की बागपत यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैंककट हॉल में राहुल गांधी टीम के साथ रात्रि विश्राम करेंगे। बैंककट हॉल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यात्रा को लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। अब देखने वाली बात होगी की यह यात्रा जाट लैंड वाले वेस्ट यूपी में कोई नया बदलाव लाएगी या नहीं।

बागपत से निकलकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शामली पहुंचेगी। शामली में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता-पदाधिकारी स्वागत करेंगे। शामली के क्रांतिकारी गांव एलम में रात्रि विश्राम होगा। इसके लिए करीब 30 बीघा जमीन पर वाटर प्रूफ पांडाल बनाया गया है। आज CRPF के जवान कार्यक्रम स्थान को अपने कब्जे में लेंगे। विश्राम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है।

आपको बता दे की राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में आगमन हो चुका है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समर्थकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। राहुल गांधी की यात्रा के इस चरण में यूपी में 120 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। मंगलवार से यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हो चुका है। यह यात्रा मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू होकर गाजियाबाद में प्रवेश की है।

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडू के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक यह यात्रा 10 राज्यों से गुजरते हुए करीब 2800 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। इसी महीने यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा के समापन से पहले यूपी का यह चरण बहुत अहम माना जा रहा है।

यूपी में यह यात्रा 3 जिलों गाजियाबाद, बागपत और शामली की 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी तक रहेगी। यूपी के बाद यात्रा हरियाणा राज्य में प्रवेश कर जाएगी। राजनीतिक रूप से राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा काफी अहम् मानी जा रही है। राहुल की इस यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Live TV