दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, अब महिलाओं को देंगे 1000 रुपए महीना

आतिशी ने बताया कि अब दिल्ली में हर महिला को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत सरकार के तरफ से 1000 रुपए दिए जाएंगे।

दिल्ली में AAP सरकार ने महिलाओं को लेकर बड़ी सौगात दी है। सोमवार यानी 4 मार्च को विधानसभा में राजधानी के लिए 76 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। पिछली बार के बजट के अनुसार यह बजट 2 हजार करोड़ कम है। सरकार ने पिछली बार 78 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। इस दौरान सदन के अंदर बजट पेश करते हुए मंत्री आतिशी ने बताया कि, “इस साल केजरीवाल सरकार के तरफ से शिक्षा के लिए बजट में 16,393 करोड़ रुपए का प्राविधान रखा है, जोकि कुल बजट का 21 प्रतिसत है। बजट के बारे में जानकारी देते हुए केजरीवाल सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए महिलाओं को बड़ा उपहार प्रदान किया है। आतिशी ने बताया कि अब दिल्ली में हर महिला को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत सरकार के तरफ से 1000 रुपए दिए जाएंगे। यह योजना 18 साल से ऊपर की हर महिला पर लागू होगा।

सोमवार को सदन में बजट पेश करने के दौरान आतिशी ने कहा कि, “वर्ष 2013 में जब हमारी पार्टी राजनीती में आई थी, तो हमने देखा कि लोग वोट डालने जरूर जाते थे, लेकिन उनके मन में सवाल होता था कि उनके वोट डालने से क्या फर्क पड़ता है? नेता तो आते जाते हैं, मगर उनकी जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ता है, हमारी पार्टी ने दिल्ली में राम राज्य के सपने को साकार करने का संकल्प लिया है। इस दौरान उन्होंने दवा करते हुए कहा कि, मै सरकार का दसवां बजट पेश करते हुए इस बात का दावा कर सकती हूं कि हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद आम आदमी के जीवन में काफी बदलाव आया है।

राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए हम पिछले 9 साल से जुटे हैं…..- आतिशी

उन्होंने आगे कहा कि, “हमारी सरकार राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए पिछले 9 साल से लगी हुई है। इसके लिए हमको लंबी दूरी तय करनी है। पहले लोगों को अस्पताल के महंगे बिल का बोझ उठाना पड़ता था, इलाज में लगने वाले पैसों के लिए जेवर तक गिरवीं रखने पड़ते थे। पढ़ाई करने के बावजूद बच्चों को नौकरी नहीं मिलती थी। मगर इन सब परेशानियों के बीच अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली जके लिए उम्मीद की किरण बनकर आए। राजधानी की जनता ने उनपर भरोसा किया और भारी बहुमत देकर अपना आशीर्वाद दिया।

उन्होंने अपनी सरकार की कामयाबियों को गिनाते हुए कहा कि, “वर्ष 2014 में GSDP 4.95 लाख करोड़ था, वर्तमान में ये 4 गुना बढ़ गया। इस वक़्त प्रति व्यक्ति आय के मामले में दिल्ली देश में एक करोड़ आबादी वाले राज्यों में पहले नंबर पर दिख रहा है। हमारे राजस्व में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिला है।

मंत्री आतिशी ने आगे कहा कि हमारे सरकार के तरफ से वर्ष 2021-22 में विशिष्ट उत्कृष्टता के 38 स्कूल खोले गए। इसके साथ ही हमने सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल, दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल और दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल भी लॉन्च किया। इस दौरान हमने राजधानी में तीन नए विश्वविद्यालय लॉन्च किए, जिनमें दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय, दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय और दिल्ली खेल विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इस बीच उन्होंने बताया कि, “सशस्त्र बल प्रिपरेटरी स्कूल के 76 छात्रों के पहले बैच में से 32 ने यूपीएससी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की लिखित परीक्षा में सफलता पाई है। हमारी सरकार के तरफ से खोले गए स्कूलों में पढ़ने वाले 2121 बच्चों ने 2023-2024 में जेईई और एनईईटी परीक्षा उत्तीर्ण की। देखा जाए तो पिछले 3 साल में करीब 4 लाख से ज्यादा बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़ दिल्ली सरकार के स्कूलों पर अपना भरोसा जताया है। AAP सरकार ने वर्ष 2016 से 6 नए यूनिवर्सिटीज खोले गए।

Related Articles

Back to top button