Big Breaking: बाँदा के मेडिकल कॉलेज में UP के माफिया मुख्तार अंसारी की हुई मौत

बांदा मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास काफी तादाद में पैरा मिलिट्री लगा दी गई है। मुख्तार को काफी ज्यादा बेहद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार यानी 28 मार्च की रात अचानक बिगड़ी तबियत के चलते उसे बाँदा के दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई है। मिली खबर के अनुसार मुख्तार की तबियत अचानक आई हार्ट अटक के चलते बिगड़ी थी जिसके बाद उससे बेहोशी के हालत में पुलिस ने जेल से जिले के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था।

जहां मुख्तार की हालत नाजुक बताई जा रही थी। इस बीच उसको आईसीयू से सीसीयू में भर्ती किया गया था। बता दें इस दौरान करीब 9 डाक्टरों की टीम मुख्तार का इलाज कर रही थी। उनको आईसीयू से सीसीयू में भर्ती कर दिया गया है।

इस दौरान बांदा मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास काफी तादाद में पैरा मिलिट्री लगा दी गई है। मुख्तार अंसारी को यहां काफी ज्यादा बेहद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। उसे जेल से देर शाम सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अभी प्रशासन की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button