UCC पर उत्तराखंड विधानसभा में आज होगा बड़ा फैसला! पेश होगा सामान नागरिक संहिता

मंगलवार यानी 6 फरवरी का दिन उत्तराखंड विधानसभा के लिए महत्वपूर्ण दिन साबित होने जा रहा है। आज यहाँ विधानसभा में UCC विधेयक को पेश किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क: उत्तराखंड विधानसभा के लिए आज यानी 6 फरवरी का दिन काफी अहम साबित होगा। समान नागरिक संहिता-UCC पर विधेयक लाने के लिए यहाँ का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। ऐसे में आज यहाँ की विधानसभा देश की ऐसी पहली विधानसभा बनने जा रही है जो समान नागरिक संहिता विधेयक पर चर्चा करेगी। ऐसे में जहाँ इस सत्र को लेकर उत्तराखंड के राजधानी देहरादून सहित समूचे प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तो वहीँ, पुष्कर सिंह धामी सरकार इस मामले में रिकॉर्ड बनाने की शुरुवात करने वाली है।

बता दें, उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड के आधार पर कई अन्य प्रदेशों में भी UCC लागू किया जाता देखा जा सकता है। गौरतलब है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने से धार्मिक आधार पर मिलने वाली आजादी लोगों से छिन जाएगी। देश में सभी वर्गों पर भारतीय कानून के प्रावधन एक समान लागू होंगे। उत्तराखंड ऐसा करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button