अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, सिंगर समेत इन पर परिजनों ने लगाया आरोप…

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। परिजनों ने आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर समर पर आरोप लगाया है।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। परिजनों ने आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर समर पर आरोप लगाया है। परिजनों ने समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने टॉर्चर करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में खुलासा होना शुरू हो गया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सिंगर समर सिंह आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था, परिजनों के अनुसार 21 मार्च को दोनों का विवाद हुआ था, समर सिंह के भाई ने आकांक्षा को धमकी दी थी, काम के बदले पैसे ना दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है, दूसरे के साथ काम करने पर टॉर्चर का आरोप भी परिजनों ने लगाया है।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस पहुंचीं थीं। अभिनेत्री की आत्महत्या की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले से जुटे सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले तीन-चार दिनों से वाराणसी में शूटिंग कर रहीं थीं। अभी उनके फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे भदोही जिले की रहने वाली थीं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button