Big News बुलंदशहर: NGT नियमों के उल्लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई, भारत समाचार की खबर का बड़ा असर

इससे पहले तहसीलदार ने अपनी जांच रिपोर्ट में स्पष्ट FIR दर्ज करने के दिए थे मगर अभी तक FIR दर्ज न होने के कारण धड़ल्ले से बैनामे हो रहे थे।

बुलंदशहर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के बीम गिरने के मामले में भारत समाचार के तरफ से दिखाई गई ख़बरों का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर चलने के बाद अब इस मामले पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। ये निर्देश अब DM के तरफ से जारी किए गए हैं।

हालांकि, इससे पहले तहसीलदार ने अपनी जांच रिपोर्ट में स्पष्ट FIR दर्ज करने के दिए थे मगर अभी तक FIR दर्ज न होने के कारण धड़ल्ले से बैनामे हो रहे थे। अब इस मामले पर जैसे ही डीएम का आदेश आया है तब से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, 26 फरवरी को भारत समाचार ने बुलंदशहर से जुडी एक खबर दिखाई थी। जिसमें दिखाया गया था कि बुलंदशहर में कैसे NGT के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गंगा नदी किनारे अवैध कॉलोनी का निर्माण कराया गया है। यहां गलत नक्शा पास कराकर माफियाओं को प्लॉट बेचे जा रहे थे।

बता दें, इस मामले में तहसीलदार ने जांच के बाद रिपोर्ट जारी कर स्पष्ट FIR दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया था। जिसमें स्टांप चोरी, राजस्व नुकसान की बात सामने आई थी। मगर उसकी रिपोर्ट के बाद भी किसी भी तरह का कोई केस नहीं लिखा गया था। मगर अब एनजीटी नियमों के उल्लंघन मामले में केस लिखा गया है। साथ ही इस मामले पर हमारे चैनल के तरफ खबर चलाने के बाद डीएम ने भी बड़ा एक्शन लिया है।

उन्होंने वहीं, इस मामले में नगर पालिका परिषद अनूपशहर की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए उसकी जांच के आदेश दिया है। इस मामले में गलत नक्शा पास कराकर माफियाओं ने प्लॉट बेचे थें।

Related Articles

Back to top button