
बिजनौर: जनपद के थाना कोतवाली शहर के अंतर्गत जंदरपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ चोरी की सूचना मिलने पर एक चोर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बिजनौर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 28, 2026
➡चोरी की सूचना पर चोर को पकड़ने गई पुलिस
➡पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने किया हमला
➡पुलिस पर हमले का वीडियो वायरल
➡हमले में पुलिस ने भागकर बचाई जान
➡भीड़ ने दारोगा की पिस्टल छीनने की कोशिश
➡थाना कोतवाली शहर के जंदरपुर की घटना@bijnorpolice @Uppolice @dmbijnor @UPGovt… pic.twitter.com/QjejIXMhsV
मिली जानकारी के अनुसार, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए हमला बोल दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हमलावर भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा की पिस्टल तक छीनने की कोशिश की। अचानक हुए इस पथराव और हमले के बीच पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।









