BJP ने 3 राज्यों में की बड़ी नियुक्ति, इन नेताओं को यहां से सौंपी पार्टी की कमान…

भाजपा ने गुरुवार यानि 21 मार्च को बड़ा फैसला लिया है। खबर है कि BJP ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए भाजपा ने गुरुवार यानि 21 मार्च को बड़ा फैसला लिया है। खबर है कि BJP ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं।

जिसके तहत राजस्थान में प्रवेश वर्मा, विजया रहाटकर और विनय सहस्रबुद्धे को कमान सौंपी गई है। वहीं हरियाणा में सतीश पूनिया के साथ सुरेंद्र सिंह नागर को पार्टी ने अपना चुनाव प्रभारी घोषित किया है। साथ ही आंध्र प्रदेश में सिद्धार्थ नाथ सिंह और अरुण सिंह चुनाव का पूरा कामकाज देखेंगे।

एक नजर सभी प्रभारियों पर:-

राजस्थान में विनय सहस्रबुद्धे और विजया रहाटकर

विनय सहस्रबुद्धे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेताओं में से एक है। वहीं विजया रहाटकर राष्ट्रीय मंत्री हैं। अब अगर बात की जाए प्रवेश वर्मा की तो वो दिल्ली की पश्चिमी संसदीय सीट से सांसद हैं।

हरियाणा के प्रभारी बने सतीश पुनिया और सुरेंद्र सिंह नागर

सतीश पूनिया राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं सुरेंद्र सिंह नागर राज्यसभा सांसद हैं।

आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी अरुण सिंह और सिद्धार्थ नाथ सिंह को मिली

अरुण सिंह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री है। वहीं, सिद्धार्थ नाथ सिंह योगी सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button