पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान मे खूनी संघर्ष, तोबडतोड़ फायरिंग में गई 3 की जान

दोनो पक्षो के खेत अगल-बगल है,आज एक पक्ष अपने खेत मे पानी लगा रहा था, दूसरा पक्ष खाद्य भर रहा था। दोनो पक्षो मे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी व फाय़रिंग हुई

बदायूं में ट्रिपल मर्डर की वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 की हत्या कर दी गई और 3 लोग घायल हैं। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खेत पर पानी, खाद लगाते समय यह विवाद शुरू हुआ। एडीजी जोन पीसी मीणा, SSP ओपी सिंह ने घटनास्थल का किया निरीक्षण किया।

पूरा मामला जरीफनगर के भगतानंगला का है। जहां पर पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान मे चुनाव के समय से ही पार्टीबंदी चली आ रही थी। दोनो पक्षो के खेत अगल-बगल है,आज एक पक्ष अपने खेत मे पानी लगा रहा था, दूसरा पक्ष खाद्य भर रहा था। दोनो पक्षो मे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी व फाय़रिंग हुई। जिसमे 6 व्यक्ति घायल हो गये।

घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जिनमे 3 व्यक्तियो को डॉ0 द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। शेष 3 का इलाज चल रहा है। घटना मे अब तक 4 व्यक्तियो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं व अन्य अधिकारीगण द्वारा थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत भगता नंगला मे हुई फायरिंग की घटना मे तत्काल मौके पर पंहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

Related Articles

Back to top button
Live TV