ब्रजेश पाठक ने PGI में राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का किया शुभारंभ, बोले- मरीजों की जान बचाने में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका अहम

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को पीजीआई, कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों की जान बचाने में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका अहम है। सरकार नर्सिंग की पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। नर्सिंग परीक्षा में स्वकेंद्र प्रणाली खत्म कर दी गई है। नर्सिंग कॉलेजों को मानक पूरे करने के निर्देश दिये गये हैं। लगातार मानकों की जाँच की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र में अच्छे छात्रों को लाने की पहल की गई है। इंटर कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से संपर्क कर काउंसलिंग की जा रही है ताकि नर्सिंग के प्रति लोग जागरूक हो सकें। नर्सिंग पेशे को चुने। अब तक प्रदेश के 240 इंटर कॉलेजों में संपर्क किया जा चुका है। छात्रों को नर्सिंग की पढ़ाई, रोजगार के अवसरों से रूबरू कराया गया है। यह अभियान अभी जारी रहेगा।

नर्सिंग में सुनहरा कैरियर- ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इंटर कॉलेजों में इसलिए संपर्क करना पड़ा, ताकि अच्छे छात्र नर्सिंग में कैरियर बना सकें। इससे पहले सरकार ने 4000 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। लगभग एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा महज 3000 अभ्यर्थियों ने पास की। 2200 लोग मेरिट में आए। बाकी पद खाली रह गये। इसके बाद हमने नर्सिंग कॉलेजों की गुणवत्ता बढ़ाने का फैसला किया। जाँच-पड़ताल शुरू की। पता चला बहुत से कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी व दूसरे संसाधन ही नहीं थे। ऐसे में बच्चे क्या सीखेंगे? सख्ती शुरू की तो नर्सिंग की परीक्षा का रिजल्ट 85 फीसदी से घटकर 25 प्रतिशत पर आ गया। इसके बावजूद सरकार का इरादा नहीं डिगा। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ को रोकने के लिए स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली बंद की गई। उन्होंने बताया कि बच्चों में जुनून है। होनहार हैं। धीरे-धीरे व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

मातृ मृत्युदर में आएगी कमी- ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में मेडवाइस (दाई) को प्रशिक्षित किया जाए। सामान्य व जटिल प्रसव के बीच अंतर व लक्षणों की जानकारी दी जाये। इससे सामान्य प्रसव को बढ़ावा मिलेगा। बड़े अस्पतालों से मरीजों का दबाव कम होगा। मातृ एवं शिशु मृत्युदर के आंकड़ों में कमी लाने में मदद मिलेगी। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने कहा कि नर्सें मरीज और डॉक्टरों के बीच की कड़ी हैं लिहाजा इन्हें और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। इस तरह के प्रशिक्षण मरीज हित में हैं।

Related Articles

Back to top button
Získat tipy a triky pro zlepšení vašeho života! Zde najdete užitečné rady pro vaření, přírodní léčení a zahradničení. Buďte inspirativní a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje efektivněji. S našimi články se naučíte, jak si užívat život plněji a s radostí! 8 minut - neuvěřitelná lahůdka na stole: Linecké koláče 30 minut stačí Čtyřnásobný výnos: Jak efektivně Maličký trik pro velký úklid: Utrite tímto noční stolky Rychlá snídaně: Palačinky Hnojivo, které Chrupavý výdej: Jak připravit kuřecí řízek Zahrádkáři získali účinný návod Vynikající a syté: Příprava polévky z Užitečné tipy pro vaši zahradu a kuchyni: Objevte nové recepty, lifestylové triky a rady pro údržbu zahrady. Vše, co potřebujete vědět pro zdravý a šťavnatý zahradní obdělek.