अन्न दाता पर आफत बन कर टूटी बारिश, धान की फसल तैयार किसान परेशान

बारिश का कहर एक बार फिर किसानों पर आफत बनकर टूट रहा है इस बार किसानों की खड़ी हुई लहलहाती धान की फसल बारिश की भेंट चढ़ रही है

उत्तराखंड: बारिश का कहर एक बार फिर किसानों पर आफत बनकर टूट रहा है इस बार किसानों की खड़ी हुई लहलहाती धान की फसल बारिश की भेंट चढ़ रही है। किसानों को जंहा इस फसल से मुनाफे की उम्मीद थी वंही इस बारिश ने उनकी सारी उमीदों पर पानी फेर दिया है। जनपद उधम सिंह नगर में बिते दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों को बेहद परेशान कर दिया है।

धान की फसल तैयार है, वंही बारिश की वजह से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है जिसको लेकर किसान बेहद परेशान है। और भुखमरी की कगार पर है खड़ी फसल गिरने से और उसमे बारिश का पानी भरने से किसानों को धान गलने का खतरा बना हुआ है। बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। धान की फसल पूरी तरह से तैयार हो आई है ऐसे समय में इस तरह की बारिश किसानों के लिए गम्भीर समस्या बनी हुई है।

मौसम की मार किसानों की परेशानियों को लगातार बड़ा रही है आलम ये हो चला है की किसान कर्जदार बनता जा रहा है, वंही किसानों की उम्मीद अब सरकार से लगी है। अपनी फसल को इस हालत में देख देश का अन्न दाता बेहद परेशान है वंही कृषि विशेषज्ञ का कहना है की फसलों का ध्यान रखे और खेतो में पानी ना भरने दे जिससे धान की फसल को ज्यादा नुकसान ना पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
Live TV