
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब रोडवेज की AC बसों में सफर करना महंगा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 1 मई से सभी AC बसों के किराए में 10% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
BREAKING: यूपी रोडवेज की AC बसों का किराया 1 मई से 10% महंगा, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 30, 2025
उत्तर प्रदेश में रोडवेज की AC बसों में सफर करना अब महंगा हो जाएगा।
UP परिवहन निगम ने 1 मई से AC बसों के किराए में 10% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
जनरथ, शताब्दी, स्कैनिया और वॉल्वो जैसी सभी AC… pic.twitter.com/G3qus13X49
इस वृद्धि के बाद जनरथ, शताब्दी, स्कैनिया और वॉल्वो जैसी सभी AC बसों पर बढ़ा हुआ किराया लागू होगा। परिवहन विभाग ने इस बढ़ोतरी का कारण ऑपरेशनल कॉस्ट और ईंधन की बढ़ती कीमतें बताई हैं।
अब यात्रियों को गर्मियों में ठंडी यात्रा का आनंद लेने के लिए अधिक शुल्क चुकाना होगा। यह निर्णय यूपी रोडवेज के यात्री वर्ग पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव डाल सकता है।