बुर्का पहने महिला ने तमंचे की नोक पर शिक्षक की पत्नी से की लूट, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही तलाश !

अलीगढ़ के थाना पिसावा कस्बा में एक बुर्का पहने संदिग्ध महिला ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया हैं। महिला ने शिक्षक तेजवीर सिंह के ...

अलीगढ़ के थाना पिसावा कस्बा में एक बुर्का पहने संदिग्ध महिला ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया हैं। महिला ने शिक्षक तेजवीर सिंह के घर में उनकी पत्नी को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूटपाट की हैं।

शिक्षक तेजवीर सिंह ने बताया है कि वह स्कूल गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी सरोज देवी अकेली थीं। इसी दौरान अचानक एक बुर्का पहने संदिग्ध महिला घर में प्रवेश हुई और सरोज देवी पर तमंचा तान दिया। शिक्षक की पत्नी सरोज देवी को घर में बंधक बनाकर घर में रखे करीब 55 हजार रुपये की नगदी, सोने-चाँदी के आभूषण लूटकर लुटेरी बुर्केधारी महिला फरार हो गई।

घटना के बाद शोर-शराबे पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हुई और शिक्षक भी घर पहुँच गए। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर इलाका पुलिस भी पहुँच गई. पुलिस ने जाँच पड़ताल में इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी संदिग्ध बुर्के वाली महिला का वीडियो/फ़ोटो भी सामने आए हैं। जिनके माध्यम से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button