Chhat Puja: व्रती माताओं ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य, पुत्र के दीर्घायु के लिए की कामना

लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ पूजा के तीसरे दिन रुड़की के गंग नहर घाट पर व्रती महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई।

रिपोर्ट- जीशान मलिक

डेस्क: लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छठ पूजा के तीसरे दिन रुड़की के गंग नहर घाट पर व्रती महिलाओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई। व्रती माताओं ने अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए 36 घंटे का निर्जल व्रत रखा है। महिलाओं ने सूर्य अस्त सोते वक्त पूजा अर्चना की है।

व्रती महिलाओं ने एक छोटे से कुंड में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वही आज छठ पर्व को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया है। गंग नहर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली है। यह त्यौहार महिलाओं के जीवन में बहुत ही महत्व रखता है छठ पर्व को लेकर महिलाओं ने छठी मैया के मंगल गीत गाए।

छठ व्रती महिलाओं ने नाना प्रकार के मौसमी फल और पकवानों से भगवान भास्कर देव को अर्घ्य दिया। सफाई व्यवस्था की अगर बात की जाए तो नगर निगम के द्वारा सफाई व्यवस्था छठ पर्व को लेकर दुरुस्त कराई हुई थी।

Related Articles

Back to top button