हल्द्वानी हिंसा मामले पर मुख्यमंत्री धामी नाराज, उपद्रवियों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

घटना के बाद पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। अब इस पूरे मामले पर बवाल पर CM पुष्कर सिंह धामी ने भी सख्त रवैया अपनाया है।

डिजिटल डेस्क: हल्द्वानी में गुरुवार यानी 8 फरवरी के शाम नगर निगम अवैध मस्जिद और मदरसा पर कार्रवाई के दौरान हालात इतने खराब हो गए कि दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। अवैध निर्माण पर कार्रवाई करना प्रशासन को इतना भारी पड़ेगा इस बात से खुद नगर निगम के कर्मचारी भी वाकिफ नहीं थें। नगर निगम और प्रसाशन के एक्शन में बुलडोजर से अवैध निर्माण को तो तोड़ तो दिया गया मगर इसके बाद हल्द्वानी में उपद्रवियों द्वारा जो माहौल बनाया गया उसे देखने के बाद हर कोई हैरान व स्तब्ध है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। अब इस पूरे मामले पर बवाल पर CM पुष्कर सिंह धामी ने भी सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: CM

बता दें, इस पूरे मामले पर शुक्रवार यानी 9 फरवरी को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने सख्त लहजे में आदेश जारी करते हुए कहा कि, “देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। वहीँ अब घटना के बाद पुलिस-प्रशासन हर गतिविधि पर अपमी पैनी नजर बनाए हुए है। किसी भी उपद्रवी को देखते ही पैर पर गोली मारने का आदेश भी जारी हुआ है।

हिंसा में मीडियाकर्मी सहित 300 से अधिक लोग घायल

गौरतलब है कि कल पुलिस-प्रशासन की एक टीम बुलडोजर के साथ बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में अवैध मस्जिद और मदरसे को अतिक्रमण मुक्त करने पहुंची थी। जैसे ही इस मामले की खबर वहां के स्थानीय लोगों को पड़ी इलाके में तनाव का फैल गया। इस बीच पुलिस-प्रशासन की टीम पर दंगाइयों ने पथराव और हमला कर दिया। घटना में न सिर्फ पुलिस बल्कि मीडियाकर्मी सहित 300 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चार दंगाईयों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button