Varanasi: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर क्या बोले 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, PM मोदी को लेकर भी कही ये बात

वाराणसी. पंडित दीनदयाल स्मृति स्थल के अवलोकन के बाद 11 राज्यों के मुख्यमंत्री सपरिवार बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने पहुंचे। दर्शन पूजन के बाद मीडिया से रुबरु हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूरा कॉरिडोर अद्भुत बना है। इसे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पहले भी 2014 में मैं भोले बाबा के दर्शन करने आया था पर इस बार जो मंदिर का बदला स्वरुप दिखा वो अद्भुत है। इनके साथ गोवा, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश समेत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी बाबा के दर्शन को पहुंचे।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं समझता हूं पीएम मोदी और सीएम योगी ने करोड़ों शिवभक्तों की इच्छा को पूरा किया है और एक भवय् मंदिर का पूनरनिर्माण कराया। इसके लिए दोनों का धन्यवाद। वहीं पीएम मोदी पर राहुल गांधी के दिये बयान पर उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री के प्रयास से यह भव्य कार्य हुआ है तो इससे लोगों को आनंद की अनूभित होती है।

बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के सीएम बिपल कुमरा देव ने कहा कि बाबा के दर्शन कर हम धन्य हो गए। ऐसा लगता है एक वैभवशाली और गौरवशाली भारत की जो कल्पना था वो साकार हो रहा है।उन्होंने कहा कभी स्वामी विवेकानंद ने कहा था ‘महानिशा का अंत निकट है भारत माता फिर से आंखें खोल रही हैं, जो अंधे हैं वो देख नहीं सकते जो बहरे हैं वो सुन नहीं सकते लेकिन एक बार फिर भारत मां विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित होगी’ और पीएम मोदी आज उसे सत्य कर रहे हैं। देश का खोया हुआ वैभव फिर से पुनर्स्थापित किया गया है।

वहीं गोवा के मुख्यमंत्री की काशी विश्वनाथ का दर्शन पर बहुत खुश दिखे उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्वती ललित मोदी को धन्यवाद देता हूं कि और भारतवासियों को काशी आने की आस रहेगी और इसको देखने की आस रहेगी मन प्रसन्न हुआ भारत विश्व गुरु बनेगा और पुरे गोवा लोगों की तरफ से नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

Related Articles

Back to top button
Live TV