Trending

‘च‍िट्ठी आई है’ के गायक पंकज उधास का हुआ निधन, 72 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

फ़िल्मी जगत के दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। गायक काफी लंबे समय से बीमार चल रहें थे।

फ़िल्मी जगत के दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। गायक काफी लंबे समय से बीमार चल रहें थे। सोमवार यानी 26 फरवरी को उनके परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए ये दुखद खबर दी है। उनके स्टेटमेंट में लिखा है- बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं।

खबर आने के बाद से ही बॉलीवुड के म्यूजिक जगत में मातम का माहौल छाया हुआ है। उनके जैसे गायक का यूं दुनिया को अलविदा कहना फैंस को भी दुखी कर गया है। सोशल मीडिया पर नम आंखों से हर कोई सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।

पंकज उधास को भारत सरकार के तरफ से पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका हैं। उन्होंने कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज़ दी है। मगर फेमस गजल ‘चिट्ठी आई है’ से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली थी। इनका पहला एल्बम आहट 1980 में आया था। जिसके बाद उनके कई गाने काफी प्रसिद्ध हुए। उनके द्वारा गाई गई, माहिया तेरी कसम, ना कजरे की धार, जीयें तो जीयें कैसे, आहिस्ता कीजै बातें और छुपाना भी नहीं आता जैसे गाने आज भी दर्शक बड़े पसंद से सुनते हैं।

Related Articles

Back to top button