Trending

विधानसभा में बोले CM केजरीवाल, “BJP वाले दिल्ली वासियों को मरवाना चाह रहे हैं”

केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, "ये बीजेपी वाले दिल्ली वालों को मरवाना चाह रहे हैं....

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बसों से मार्शल हटाने को लेकर केंद्र सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर जमकर निशाना साधा है। गुरुवार यानी 29 फरवरी को राजधानी के विधानसभा में गजब हंगामा देखने को मिला है। आज के सदन में CM केजरीवाल अपना संबोधन देते हुए उपराज्यपाल पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने केंद्र और दिल्ली उपराज्यपाल दोनों पर ही दिल्ली की जनता को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि, “वीके सक्सेना जब से दिल्ली के उपराज्यपाल बने हैं, तब से AAP सरकार की सभी योजनाएं रोक रहे हैं। दिल्ली सरकार के तरफ से महिलाओं के सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल की नियुक्ति की गई थी। मगर उपराज्यपाल और केंद्र सरकार ने राजनीति के चलते इन नियुक्तियों को रद्द कर दिया।”

इस दौरान वो दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की खुली चिट्ठी पर भी खूब भड़के। CM केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि एलजी द्वारा लिखी गई चिट्ठी की भाषा अपमानजनक है। उन्होंने बसों में तैनात मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द करने का आरोप भी उपराज्यपाल सक्सेना पर लगाया है। उन्होंने कहा, पहले केंद्र सरकार उनको खुद हटाती हैं फिर उन्हीं के साथ धरने पर बैठकर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे है। उन्होंने बीजेपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि, “अगर माई के लाल हों तो उपराज्यपाल के पास चलो और बस मार्शलों के नियुक्तियों को फिर से जारी करें। मेरे साइन की आपको जहाँ भी जरूरत है मैं तैयार हूं।”

महिलाओं के सुरक्षा का मुद्दा हमने उठाया – CM केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि, “जब 2015 में हमारी सरकार बनी थी तब हमने महिला सुरक्षा के लिए बसों में मार्शल की नियुक्ति शुरू की थी। मार्शल अपना काम बहुत अच्छे से कर भी रहे थे। हमने 5 साल में चप्पे चप्पे पर CCTV लगाए। आज दुनिया में सबसे ज़्यादा CCTV दिल्ली में लगे हैं। डार्क स्पॉट्स पर लाइट्स लगवाई गई। दिल्ली के महिलाओं के सुरक्षा के लिए बनाई गई हमारी ये स्कीम अच्छी खासी चल रही थी, तभी अचानक नवंबर में इसे बंद कर दिया गया। 2023 से अधिकारियों ने फ़ाइलों में लिखना शुरू कर दिया कि बस मार्शल स्कीम ठीक नहीं है।”

LG अधिकारियों को देते थे धमकी – CM केजरीवाल

अपने संबोधन में उन्होंने एलजी पर बड़ा आरोप लगते हुए कहा कि, “हमने अधिकरियों से 8 साल से चल रहे इस स्कीम को बंद करने का कारण पूछा तो हमे पता चला कि उन्हें LG ने धमकाया था कि इसे बंद नहीं किया गया तो CBI-ED पीछे लगा दूंगा। जिसके बाद मैंने उपराज्यपाल से मुलाकात की, उनसे भी इस को स्कीम बंद करने का कारण पूछा तो उनका कहना था कि जब बस में CCTV और पैनिक बटन है तो मार्शल की क्या जरूरत। मैंने उन्हें जब समझाया तो कहते हैं, ‘ठीक है नहीं रोकूंगा।’ लेकिन उसके बाद एक दिन अचानक मैंने पेपर में पढ़ा कि इनको हटा दिया गया है।”

बीजेपी वाले  दिल्ली वालों को मरवाना चाह रहे हैं  – CM केजरीवाल

केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, “ये बीजेपी वाले दिल्ली वालों को मरवाना चाह रहे हैं, लेकिन जबतक में जिंदा हूं, दिल्ली वालों को कुछ भी नहीं होने दूंगा। ये ना तो दिल्ली की जनता की मानते हैं, ना ही कोर्ट की मानते हैं, अजीब तानाशाही है। इन्होंने जलबोर्ड का पैसा रुकवाया, फरिस्ते स्कीम रुकवाई, हॉस्पिटल में डेटा एंट्री के सभी स्टाफ को हटाया। बीजेपी वाले वोट के लिए कितना गिरोगे।”

Related Articles

Back to top button