कालाढूंगी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, ₹95 करोड़ की 36 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में पहली बार पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत व भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. यहां मुख्यमंत्री धामी ने 95 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

कालाढूंगी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में पहली बार पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत व भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. यहां मुख्यमंत्री धामी ने 95 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

इन 36 योजनाओं में स्वास्थ्य, सड़क, मंडी निर्माण, पेयजल से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं. इस दौरान सीएम धामी ने नकल विरोधी कानून को प्रदेश में सख्ती से लागू किए जाने की बात कही.

उन्होंने कहा नकल विरोधी कानून बनने से लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा भविष्य में निष्पक्ष परीक्षाएं करवाई जाएंगी. कार्यक्रम को केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संबोधित किया.

Related Articles

Back to top button
Live TV