
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 25 सितंबर 2022 को 160वीं जयंती है। इस मौके सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर पुष्पांजलि अर्पित की। मिडिया को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पूरे देश मे मनाई जा रही है। उपाध्याय जी का स्पष्ठ कहना था कि प्रगति का पथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ लेकर हो सकती है।
सीएम योगी ने आगे कहा पहली बार जब केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी तो गरीब के घर-घर राशन पहुचाने की शुरुवात हुई। सबका साथ सबका विकास का नारा पीएम नरेंद्र मोदी जी ने दिया। आजादी के बाद पहली बार साढ़े चार करोड़ बिजली दस करोड़ शौचालय मिल सके। 80 करोड़ से ज्यादा लोगो को राशन वितरण किया गया।
कौन थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ?
बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक हिंदुत्ववादी विचारक और भारतीय राजनितिज्ञ थे। उन्होंने हिन्दू शब्द को धर्म के तौर पर नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति के रूप में परिभाषित किया है। बताया जाता है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरएसएस से भी जुड़े रहे। इसी के साथ भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने राजनीति के अलावा भारतीय साहित्य में भी योगदान दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य व चाणक्य पर आधारित नाटक ‘सम्राट चन्द्रगुप्त’ बहुत पसंद किया गया।