एक तरफ बाघ का खौफ और दूसरी तरफ बुवाई की चिंता… पीलीभीत के किसानों ने खेतों से बनाई दूरी… मवेशियों को बनाया शिकार

पीलीभीत के पिपरिया संतोष और दयालपुर गांव में बाघ की चहल-कदमी से दहशत है। बाघ आवारा मवेशियों का शिकार कर रहा है। डर के चलते किसानों ने खेतों में जाना बंद कर दिया, गेहूं की बुवाई प्रभावित है।

पीलीभीत के पिपरिया संतोष, दयालपुर गांव में बाघ की चहल-कदमी से दहशत का माहौल, बाघ खेतों में मवेशियों का शिकार कर रहे है । खेतों में बाघ की मौजूदगी के बाद ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाना किया बंद कर दिया ।बाघ की चहल-कदमी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। थाना माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव में गांव से सटे खेतों में बाघ की मौजूदगी सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। खेतों में बाघ की आहट से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। हालात यह हैं कि किसान अपनी जान जोखिम में डालकर खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। बाघ के डर से खेती-किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है।

खेतों में जाने से डर रहे किसान, गेहूं की बुवाई का काम ठप

गांव के आसपास खेतों में बाघ की मौजूदगी के चलते किसानों ने खेतों की ओर जाना लगभग बंद कर दिया है। इसका सीधा असर रबी की फसल की बुवाई पर पड़ रहा है। खेत तैयार होने के बावजूद किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों के सामने एक तरफ जंगली जानवर का खतरा है तो दूसरी तरफ समय पर फसल की बुवाई नहीं होने की चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही बाघ की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो खेती-किसानी का काम और प्रभावित हो सकता है।

गांव के बाहर खेतों में मौत बनकर मंडरा रहा बाघ

ग्रामीणों के बीच बाघ को लेकर लगातार भय बना हुआ है। गांव से सटे खेतों में बाघ की चहल-कदमी के चलते लोग अकेले घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि बाघ को जल्द नियंत्रित नहीं किया गया तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और किसानों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम

खेतों में बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, बाघ की दहशत के बीच ग्रामीणों को अभी भी राहत का इंतजार है। ग्रामीण चाहते हैं कि वन विभाग की टीम गांव और आसपास के खेतों में लगातार निगरानी करे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि बाघ की मौजूदगी के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि बाघ गांव के बाहर खेतों में घूम रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि बाघ की निगरानी के लिए टीम तैनात की जाए और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने या आबादी से दूर रखने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं।

ग्रामीणों को कार्रवाई का इंतजार मवेशियों का शिकार

फिलहाल पिपरिया संतोष, दयालपुर गांव में बाघ की दहशत के चलते सामान्य जनजीवन और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। किसान खेतों पर जाने से बच रहे हैं और गेहूं की बुवाई का काम रुका हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करे, जिससे लोगों को भय के माहौल से निजात मिल सके और किसान बिना किसी डर के अपने खेतों में खेती का काम शुरू कर सकें।उधर बाघ अवारा मवेशियों का लगातार शिकार कर रहे है ।

Related Articles

Back to top button