
लखनऊ; यूपी सरकार पौधारोपण को लेकर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है. इसी क्रम में प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान बनाया है. आज 22 जुलाई को प्रदेश भर में 30 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने की जानकारी सीएम योगी ने दी. सफलता से उत्साहित सीएम योगी ने कहा ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में ‘पौधरोपण’ लोकपर्व का रूप ले चुका है’. प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश में आज पौधरोपण का नया कीर्तिमान बनाया गया है.
नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में 'पौधरोपण' लोकपर्व का रूप ले चुका है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 22, 2023
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश में आज एक दिन में 30 करोड़ से अधिक पौधरोपण का कीर्तिमान बनाया गया।
'माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः' के भाव को आत्मसात कर सभी 18 मंडलों-75 जनपदों में…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’ के भाव को आत्मसात कर सभी 18 मंडलों- 75जिलों में अपूर्व उत्साह-उमंग-उल्लास के साथ जन-जन ने इस पुनीत कार्य में सहभाग किया. सीएम ने कहा आज का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को ‘स्वच्छ-समृद्ध-हरित’ परिवेश प्रदान करने में सहायक होगा. इस अभिनंदनीय योगदान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संगठनों व शासन-प्रशासन सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई-अभिनंदन.









