सहारनपुर से CM Yogi का चुनावी शंखनाद, कहा- “पूरे देश में एक ही आवाज, ‘फिर एक बार मोदी सरकार’..”

CM Yogi ने कहा कि, "आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है, आज पाकिस्तान में आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है।

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। देश भर के जिलों में पार्टियां जनता को लुभाने के लिए अपने प्रचार प्रसार में जुट चुकी है। इसी कड़ी में शनिवार यानी 6 अप्रैल को सहारनपुर के धरती से प्रधानमंत्री मोदी के विशाल जनसभा कार्यकर्म में चशंखनाद करने पहुंचे हैं। इस दौरान वहां सीएम योगी समेत कई दिग्गज मंच पर मौजूद रहे। जहां कार्यक्रम के शुरुआत में यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए सबसे पहले जनसभा को संबोधित किया।

दरअसल, आज सहारनपुर में प्रधानमंत्री मोदी के इस रैली में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए वहां मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद देने के साथ ही पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दी। CM योगी ने कहा कि, ” आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा का स्थापना दिवस भी है। इस अवसर पर मै आप  सभी के साथ साथ PM मोदी को भी बधाई देता हूं। BJP के एक-एक कार्यकर्ता के लिए संगठन ही सेवा है। भाजपा ने कोरोना काल में लोगों को बचाने का कार्य किया था।

उन्होंने मोदी सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए आगे कहा कि, ” आज हमारे कार्यकर्ता PM मोदी के विजन को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। जिसकी शुरुआत सहारनपुर से ही होती है। PM मोदी के नेतृत्व में हमनें बदलते भरता को देखा है। आज वर्ल्ड क्लास इंफास्ट्राकचर के लिए भारत विश्व भर में मशहूर है। हमारी ही सरकार ने कोरोना प्रबंधन किया। “

उन्होंने कहा कि, “आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ी चुनौती है, ऐसे में मोदी सरकार के नेतृत्व में आज पाकिस्तान में आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जा रहा है। PM मोदी के देखरेख में विकसित भारत के लिए काम हो रहा है। जिसके चलते पूरे देश में एक ही आवाज है, “फिर एक बार मोदी सरकार। आज हमारी सरकार इ नेतृत्व में विरासत और आस्था का सम्मान हो रहा है।”

Related Articles

Back to top button