राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद मुखर हुई कांग्रेस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद अब कांग्रेस मुखर हो गई है. आज अल्मोड़ा में कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक मनोज तिवारी, अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सामूहिक प्रेसवार्ता की.

अल्मोड़ा– राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद अब कांग्रेस मुखर हो गई है. आज अल्मोड़ा में कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक मनोज तिवारी, अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सामूहिक प्रेसवार्ता की.

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदयस्ता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खड़के के भाषणों को मिटाया गया है, उसको लेकर कांग्रेस अब प्रदेश के हर विधानसभा से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन देगी.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगले एक महीने के लिए प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम तय किए गए हैं, जो अब सड़क पर उतर कर किए जाएंगे. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर हमेशा के लिए भी संसद सदस्यता चली जाए तो भी वह देश के लिए लड़ते रहेंगे. वह पूरे देश का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करते रहेंगे.

Related Articles

Back to top button