INDI गठबंधन में उठने लगा केजरीवाल के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस नेता ने कहा- नैतिकता के आधार पर दें रिजाइन

केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने की। उन्होंने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 दिन तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) में भेज दिया है। यह सब कुछ उस समय हुआ जब सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव के प्रचार में लगी हुई थी। अब INDIA गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है। इसके लिए उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि लालकृष्ण आडवाणी, माधवराव सिंधिया और कमलनाथ जैसे नेताओं का हवाला कारोबार में नाम सामने आते ही उन्होंने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने की। उन्होंने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इंसानियत के नाते उनके प्रति सहानुभूति है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया है। वह भारतीय राजनीति में जो परिभाषा लिख रहे हैं, उसने एक्स पर पोस्ट लिखने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, गिरफ्तारी से पहले नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राम ने भी पिता के लिए राजपाट त्याग दिया था।

Related Articles

Back to top button