कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत हुई खराब, गंगा राम अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत आज खराब हो गई जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की निगरानी में सोनिया गांधी का इलाज जारी है। इस बात की जानकारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर दी। उन्होनें ट्वीट कर लिखा, “कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर है और उन्हे निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा।“

बता दे कि सोनिया गांधी को कुछ दिन पहले कोरोना हुआ था। जिसके बाद वह रिकवर हो रही थीं। लेकिन आज उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे कि देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पड़क ली है।

और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी नवीनतम आंकड़ों में बताया गया है कि भारत ने पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड -19 के 8,582 नए मामले दर्ज किए, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 4,32,13,435 हो गई। पिछले 24 घंटों में चार ताजा मौतें भी दर्ज की गईं

Related Articles

Back to top button