Corona Update: देश में सक्रिय मामलें 0.1% तो रिकवरी दर 98.71%, लोगों को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत

कोरोना महामारी को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,369 नए केस आये हैं। वहीं 5,178 मरीज ठीक होकर घर गए हैं।

कोरोना महामारी को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,369 नए केस आये हैं। वहीं 5,178 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। राहत भरी खबर यह है कि देश में कोरोना के डेली एक्टिव मरीज़ों की संख्या 5 हज़ार से कम हो गई है।

स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी ताजे आकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,369 नए केस सामने आये। वहीं 5,178 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। ताजा आकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की कुल संख्या 46,347 हो गई है। देश में कोरोना के कुल ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या 4,39,30,417 हो गई है।

लोगों के लिए राहत भरी खबर ये है कि देश में सक्रिय मामलों की दर 0.1% तो रिकवरी दर वर्तमान में 98.71% है। देश में कोरोना महामारी से अभी तक कुल 88.99 करोड़ जांच की गई हैं, पिछले 24 घंटों में देश में 3,50,468 परीक्षण किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button