देहरादून: CM धामी की धर्मरक्षा को संतों ने सराहा, बोले- धर्मांतरण कानून से सनातन संस्कृति की होगी रक्षा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मरक्षा को संतों ने सराहा है। संतों ने धर्मांतरण कानून में सख्त सजा के प्रावधान की सराहना की है। उनका कहना है कि इस कानून से सनातन संस्कृति की रक्षा होगी। हिंदू समाज को नई दशा और दिशा मिलेगी। अन्य प्रदेशों में भी ऐसे कानून बनाने की संतों ने सलाह दी।

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मरक्षा को संतों ने सराहा है। संतों ने धर्मांतरण कानून में सख्त सजा के प्रावधान की सराहना की है। उनका कहना है कि इस कानून से सनातन संस्कृति की रक्षा होगी। हिंदू समाज को नई दशा और दिशा मिलेगी। अन्य प्रदेशों में भी ऐसे कानून बनाने की संतों ने सलाह दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा धर्मांतरण पर बनाए गए कानून का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने स्वागत करते हुए कहा की मुख्यमंत्री द्वारा बहुत अच्छी पहल की गई है बधाई देते हुए उन्होंने कहा की कानून बनने से राज्य सुरक्षित होगा और जो लोग नाम बदलकर हिंदू लड़कियों के साथ गलत काम कर उन को मौत के घाट उतारने का काम करते हैं इस पर भी रोक लगेगी।

रविंद्र पुरी ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी अपील करते हुए कहा के हर राज्य में ऐसा ही कानून लागू होना चाहिए और जो लोग इस तरह से हिंदू लड़कियों के साथ व्यवहार करते हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Related Articles

Back to top button
Live TV