दिल्ली: देश में कोरोना की रफ्तार धीमी, 24 घंटों में कोरोना के 1,225 नए केस आए सामने…

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,225 नए केस सामने आए है। फिलहाल देश में अभी कोरोना की रफ्तार धीमी है। मार्च माह में लगातार तीन दिन कोरोना शून्य रहने के बाद बुधवार को नए केस मिले हैं। यह केस जिले की अलग-अलग जगहों से लिए गए 302 सैंपल में में से सामने आए हैं। लगातार केस मिलते रहने से स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग जारी रखे है। साथ ही बचाव के उपाय करते रहने पर जोर दे रहा है।

वही, 24 घंटों में 1,594 लोग ठीक हुए और 28 मौत की हुई। मार्च में पिछले तीन दिनों से लगातार कोई केस नहीं मिला था। जबकि इससे पहले के दिनों में कभी शून्य तो कभी एक या दो केस मिल रहे थे। यह बात भी है कि सप्ताह भर में सैंपल का आंकड़ा भी 150 से अधिक रहा है। पिछले दिनों से केस कम मिलने के कारण एक्टिव केस अब तीन रह गए हैं। इनमें दो केस पिछले 24 घंटे के बाद बढ़े हैं। इससे रिकवरी दर में सुधार होकर 98.11% तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक 695002 सैंपल लिए गए हैं और इनमें से 31240 संक्रमित मिले हैं। साथ ही 31240 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें, देश में कोरोना के कुल मरीज़ों की संख्या 4,30,24,440 हुई। देश में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या 14,307 हुई। देश में कोरोना से अब तक कुल 4,24,89,004 ठीक हुए। देश में कोरोना से अब तक कुल 5,21,129 मौत हुई। देश में वैक्सीन की कुल 1,84,06,55,005 डोज़ लगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV