
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। सितारगंज के मेनका टॉकीज कांग्रेस कार्यालय पर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा संविधान बचाओ व मेरा घर राहुल का घर अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा बदले की भावना से राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्यवाही पर खड़ा रोष प्रकट किया। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार की अडानी एवं अंबानी को ही सरकार द्वारा संरक्षण क्यों दिया जा रहा है।
वहीं कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई हैं। इसी कारण से बीजेपी ने जिस कारण राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द की गई। कांग्रेसियों कहना है राहुल गांधी के बंगला खाली करने के नोटिस देने के बाद हर कांग्रेसी का घर राहुल गांधी का घर है।