“दीदी BJP की आंखों में खटकती हैं, बंगाल में डराकर लोगों से कराया गया वोट”, अखिलेश यादव का बड़ा बयान…

कोलकाता में अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात हुई। अखिलेश ने चुनाव आयोग को बताया 'मृत' और बीजेपी पर बुलेट दिखाकर वोट डलवाने का लगाया आरोप। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

कोलकाता: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात की। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला।

“बीजेपी ने मैनेज किया चुनाव”

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता बनर्जी हारी नहीं हैं, बल्कि बीजेपी ने मशीनरी को मैनेज करके चुनाव जीता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नारी शक्ति को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकती, इसीलिए दीदी उनकी आंखों में खटकती हैं।

बता दें, चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, “देश में अब निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं। चुनाव आयोग मर गया है।” उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को बुलेट (गोली) दिखाकर डराया गया और दबाव में वोट डलवाए गए। अखिलेश ने ममता बनर्जी के सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा बंगाल के लोगों की सेवा की है, लेकिन सत्ता बल और डर के जरिए जनादेश को प्रभावित किया गया।

विपक्षी खेमे के दो बड़े नेताओं की इस मुलाकात को 2027 और आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button