
असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा त्यौहार आज पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम ने पापी रावण का पराजित कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया था। देश में सभी जगह भगवान राम और अन्य देवी देवताओं के अनेकों मंदिर हैं। इनमें अयोध्या का विशेष महत्व है। भगवान के दिव्य मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्त कई जगहों की धार्मिक यात्राओं पर जाते रहते हैं। शरदीय नवरात्रि के समापन पर आज देश में दशहरा पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या समेंत अनेकों मंदिर है जहां पर आप दर्शन के लिए जा सकते हैं।
अयोध्या में स्थित राम जन्मभूमि

भगवान राम के सबसे प्रमुस मंदिरों में से एक प्रभू की जन्मस्थली है जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिलें में स्थित है। लंबे विवाद के बाद अयोध्या में राम मंदिर का विवाद अब सुलझ गया है और एक भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।
मध्य प्रदेश में स्थित राम राजा मंदिर

मध्य प्रदेश में स्थित राजा राम मंदिर भगवान राम के भव्य मंदिरों में से एक है। भगवान राम की पूजा सभी मंदिरों में एक भगवान के रुप में होती है पर मध्य प्रदेश में स्थित राजा राम मंदिर में भगवान राम की पूजा राजा राम की तरह होती है।
नासिक में स्थित कालाराम मंदिर

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित कलाराम मंदिर भगवान राम के दिव्य मंदिरों में से एक है। नासिक में स्थित इस मंदिर में भगवान राम के काले रंग की मूर्ति की पूजा की जाती है। इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना रहा है।
तमिलनाडु में स्थित रामास्वामी मंदिर

दक्षिण भारत का अयोध्या कहा जाने वाला रामास्वामी मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। इस मंदिर में भगवान राम, माता सीता और तीनों भाई लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न के साथ विराजमान हैं।