इटावा: लूट का विरोध करना ग्राम प्रधान को पड़ा भारी, गोली मारकर बदमाश हुए फरार…

यूपी के इटावा जिले में सरेआम बदमाशों ने भयानक वारदात को अंजाम दें डाला। दरअसल, इटावा में ग्राम प्रधान को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसके बाद ग्राम प्रधान की हालत बेहद खराब हो गई। बता दें, कुछ बदमाश सड़क पर लूटपाट को अंजाम दे रहे थे। तभी ग्राम प्रधान उन्हें रोकने पहुंच गए। विरोध पर बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। साथियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायल ग्राम प्रधान को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

आपको बता दें यह घटना इटावा जिले के उदयपुरा गांव के पास बसरेहर रोड का है। जहा मंगलवार को देर रात दो पहिया वाहन से जा रहे पति-पत्नी को कुछ बदमाश परेशान कर रहे थे। इस घटना को देखने के बाद, ग्राम प्रधान बृजेश ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वो वहीं पर गिर पड़े। उनके साथियों ने उनको पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी कपिल देव और एसओ फ़्रेंड्स कॉलोनी प्रभात मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से घटना की जानकारी ली।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी सीपू ने बताया कि वह उदयपुरा के पास अपने मुर्गी फार्म था। तभी उसे चीख पुकार सुनाई दी। उसे लगा की कोई हादसा हुआ है। जब वह वहां पर पहुंचा तो पल्सर सवार तीन लुटेरे बाइक सवार पति-पत्नी को लूटने का प्रयास कर रहे थे और एक ऑटो वाला बचाने का प्रयास कर रहा था। हम लोग जैसे पहुंचे तभी लुटेरों ने फायर कर दिया।

घटना को अंजाम देने वाले बदमाशो को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया है। खबरों के अनुसार, एसपी सिटी ने बताया घायल ग्राम प्रधान की हालत स्थिर है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फील्ड यूनिट ने भी जांच पड़ताल की है। घायल प्रधान के भाई ने प्रार्थना पत्र दिया है। उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। तीन टीमों का गठन किया गया है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। किसी भी हालत में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button