पारिवारिक रिश्ते हुए तार-तार, पत्नी को छोड़ दामाद ने अपनी ही सास से कर ली कोर्ट मैरिज, सोशल मीडिया पर शादी का एलान, दोनों हुए फरार!

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है।

Kanpur Dehat : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। यहाँ थाना अकबरपुर इलाके के रहने वाले एक दामाद ने अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी ही सगी सास के साथ विवाह रचा लिया है। इस अनोखी और हैरान कर देने वाली शादी की चर्चा पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों ने कानपुर नगर स्थित कोर्ट में जाकर गुपचुप तरीके से कानूनी रूप से शादी की। इस शादी को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हद तो तब हो गई जब कोर्ट मैरिज करने के बाद इस अनोखे जोड़े ने अपने नए रिश्ते को छुपाने के बजाय सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और जानकारी साझा कर दी। जैसे ही सोशल मीडिया पर दामाद और सास की शादी की पोस्ट वायरल हुई, परिजनों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान करने के बाद से ही यह नवविवाहित जोड़ा (सास और दामाद) घर से कहीं फरार हो गया है। दोनों का ताल्लुक अकबरपुर थाना क्षेत्र से है। इस घटना के बाद से पीड़ित पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं। वहीं, स्थानीय लोग इस अनोखे मामले को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। फिलहाल, यह मामला पूरे कानपुर मंडल में भारी कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button