
डिजिटल डेस्क: संसद में गुरुवार यानी 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यकाल का यह 6ठां बजट था। इस मिनी बजट में आम आदमी के लिए मोदी सरकार के तरफ से कई बड़े ऐलान करने के साथ ही महिलाओं, किसानों, युवाओं और अर्थव्यवस्था को भी बड़ा तोहफा दिया गया है।
बता दें, सुबह 11 अपना बजट भाषण के शुरुवात करने से पहले निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंची। जहाँ राष्ट्रपति ने दही खिलाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया।
जिसमें मोदी सरकार के तरफ से देश का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने रखा गया। इस मौके पर सदन में सभी सांसद मौजूद थें। गौरतलब है कि कल यानी 31 जनवरी 2024 को संसद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ था और उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया था।









