UP: पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद गोप का बड़ा हमला- पर्चा लीक और ठोकों नीति वाली BJP सरकार की विदाई तय

बाराबंकी. बाराबंकी के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र रामनगर ब्लाक सूरतगंज के ग्राम फूलपुर में अतीक चौधरी के द्वारा आयोजित सूरतगंज सेक्टर के बूथ अध्यक्ष एवम सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बूथ अध्यक्ष और सदस्य को माला पहनाकर एवम अंगवस्त्र तथा साइकिल निशान देकर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने सम्मानित किया।

वरिष्ठ सपा नेता रामनाथ मौर्य के कुशल संचालन में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने इस मौके पर सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के उत्थान के लिए हर वर्ग और हर क्षेत्र में कल्याणकारी कार्य किए हैं।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की है। जहां एक तरफ इस डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में पूरे देश में अराजकता, भ्रष्टाचार,बलात्कार,लूट,और जघन्य अपराधो के मामलो ने रिकार्ड तोड़ दिया है।यह पर्चा लीक वाली सरकार है,और ठोको नीति वाली सरकार है अब बीजेपी की बिदाई तय है।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों की बर्बरता पूर्वक हत्या से लखीमपुर में दहशत फैलाने वाले सरकार में मंत्री बने बैठे हैं,आम आदमी को सरकार से न्याय की क्या उम्मीद की जाए। इसीलिए प्रदेश की जनता का योगी सरकार से विश्वास उठ चुका है।पूरा प्रदेश अखिलेश यादवकी तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है कि शायद अखिलेश यादव आए और प्रदेश में खुशहाली का वातावरण बनें। इसीलिए समाजवादी पार्टी ने यह बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए हैं जिससे पार्टी को मजबूती मिल सके और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने।

इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,सपा के वरिष्ठ नेता रामनाथ मौर्य,नसीम कीर्ति,हशमत अली गुड्डू,यशवंत सिंह यादव,वीरेंद्र प्रधान,पारस चौहान,मोहम्मद असलम, छंगा प्रधान,मुजम्मिल हुसैन,सानू सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button